बरेली: पुलिस लाइन में एडीजी बरेली जोन रमेश शर्मा ने यातायात माह का शुभारंभ किया
पुलिस लाइन में एडीजी बरेली जोन रमेश शर्मा ने पुलिस लाइन में यातायात माह का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने यातायात सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आम जनमानस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष उल्लास के साथ यातायात माह का शुभारंभ आज बरेली जिले में हो रहा है।इस माह का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।