गेठिया क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने सड़क किनारे पार्क एक टैक्सी कार के तीन पहिए चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात गेठिया निवासी ने अपनी टैक्सी को पायलट बाबा आश्रम, गेठिया स्थित हनुमान मूर्ति के पास पार्क किया था। शनिवार सुबह जब वह वाहन के पास पहुंचे तो कार के तीन टायर गायब मिले।