गिरिडीह: बलियापुर कांड: गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गिरफ्तार लोगों को सड़क पर परेड कराने पर जताई आपत्ति
गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने बलियापुर कांड में गिरफ्तार लोगो को सड़क पर परेड कराने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। टुंडी रोड स्थित आवासीय कार्यालय से उन्होंने मंगलवार को 12 बजे प्रेस बयान जारी किया। इस बाबत ईन्होंने इसे अमानवीय घटना बताते हुए बलियापुर थाना प्रभारी के तत्काल निलंबन की मांग की।