गंधवानी: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने गंधवानी के सलकनपुर में गणेश प्रतिमाओं का किया वितरण, सुख-समृद्धि की प्रार्थना की
Gandhwani, Dhar | Aug 22, 2025 प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गंधवानी विधायक उमंग सिंगार आज शुक्रवार को गंधवानी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में उन्होंने गणेश उत्सव समितियों को गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया उन्होंने कहा भगवान श्री गणेश जी के पावन आशीर्वाद से, गणेश उत्सव के शुभ आगमन पर, विगत 16 वर्षों से मैं अपनी विधानसभा में श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का वितरण कर रहा हूँ।