पटना ग्रामीण: बख्तियारपुर में बैंक के गार्ड ने चलाई गोली,ग्राहक से हुआ था विवाद, छर्रा लगने से एक महिला घायल,
पटना के बख्तियारपुर में एक बैंक में ग्राहक प्रमोद कुमार और गार्ड के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गार्ड ने अपने सर्विस बंदूक से गोली चला दी। फायरिंग होते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गया। इस दौरान छर्रा लगने से एक महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत खतरे से बाहर है।प्रमोद कुमार का कहना है कि इस बैंक में उनका सीसी अकाउंट है।