दलौदा: मंदसौर जिले के शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कंप्यूटर कोडिंग सिखाई जाएगी
मन्दसौर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि, कलेक्टर अदिती गर्ग के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले की समस्त शासकीय शालाओं के कक्षा 9 से 12 के बच्चों हेतु निशुल्क कम्प्यूटर कोडिंग कोर्स सिखाया जायेगा। इस संबंध में आज उत्कृष्ठ विद्यालय के सभागृह में जिले के समस्त प्राचार्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।