दलौदा: धमनार गांव के किसान ने क्रॉस बीज से तैयार की लहसुन की उन्नत किस्म, दावा- 12 से 18 महीने तक खराब नहीं होगी, DM से की मुलाकात
मंदसौर जिले के गांव धमनार के रहने वाले बद्रीलाल धाकड द्वारा लहसुन की नई उभरती हुई वैरायटी तैयार की है। इस लहसुन का नाम किसान द्वारा धमनार क्रांति रखा है। किसान बद्रीलाल धाकड़ द्वारा बताया गया कि यह वैरायटी दूसरी किस्म की लहसुन से कम खर्च पर उगाई जा सकती है। इसका ज्यादा उत्पादन होता है। इस लहसुन को ज्यादा समय के लिए भंडारण कर सकते है,