आगरा: आगरा में भीषण गर्मी का कहर,दिन का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज,मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने की जताई आशंका
Agra, Agra | May 16, 2024 आगरा में भीषण गर्मी से लोग बेहद परेशान हैं। रोजाना बढ़ता तापमान शहर की जनता को गर्मी का एहसास करा रहा हैं। आगरा के निवासी सुधांशु ने बताया कि बुधवार को रोजाना की अपेक्षा ज्यादा गर्मी थीं। मुख्य सड़क और बाजार दिन में ही सुनसान हो गए थे। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका व्यक्त की हैं।