फैज़ाबाद: नगर कोतवाली के चौक क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां को पीटा और अस्पताल छोड़कर हुआ फरार
नगर कोतवाली के चौक क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां पर हमलाकर घायल कर दिया। घायल मां को जिला अस्पताल ओपीडी के बाहर छोड़कर फरार हो गया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बुजुर्ग महिला चंद्रा देवी पत्नी पन्नालाल को फार्मासिस्ट ने भर्ती कराया है। महिला को घायल अवस्था में उसका बेटा रमेश शर्मा छोड़ गया था।