पछायगांव क्षेत्र में रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया। भांवर गांव के तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर फिरोजाबाद के जीतू राजपूत और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के 24 घंटे बीतने के बाद भी दोनों परिवारों में मातम और चीख-पुकार का माहौल बना है। सोमवार दोपहर 2 बजे दोनों शवो का पीएम कराया गया।