उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाला बिगहा टिकारी में कक्षा 11–12 की अंग्रेजी विषय की अध्यापिका श्वेता रानी के जहानाबाद ज़िले में स्थानांतरण के अवसर पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक बसंत कुमार एवं हीरालाल राय महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसका संचालन विद्यालय की हिंदी शिक्षिका निहारिका कुमारी ने किया।