खुरई: जरवास में करेंट लगने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खेत में फेंसिंग लगाते समय हुआ हादसा, पुलिस जाँच में जुटी
Khurai, Sagar | Jul 7, 2025 सोमवार दोपहर लगभग 1.00 बजे शहरी थाना पुलिस ने एक शव का पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, दरअसल रविवार शाम को जरवास गांव में अपने खेत की फेंसिंग का तार लगाते समय 27 वर्षीय शुभम राजपूत को करेंट लग गया था जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया था, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जाँच में ले लिया