दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर रविवार शाम 4 बजे सारठ चौक पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं कंबल वितरण के पूर्व विधायक कार्यालय में MLA प्रतिनिधि व JMM कार्यसमिति सदस्य राहुल सिंह ने शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर दर्जनों JMM नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।