जालौर: जिले के बिजली दफ्तरों में महीने के दूसरे व चौथे मंगलवार को होगी जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
Jalor, Jalor | Aug 26, 2024 जालोर जिले में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से सभी सहायक अभियंता कार्यालयों में महीने के दूसरे एवं चौथे मंगलवार को जनसुनवाई शिविर लगेंगे। इसके क्रम में पहला जनसुनवाई शिविर कल होगा। अधीक्षण अभियंता पी.एस. राठौड़ ने बताया जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अपने उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति एवं बेहतर सेवाएं देने के लिए शिविर होंगे।