हुज़ूर: भोपाल में अब नारियल पानी भी बचेगा, सांची पार्लर तमिलनाडु से 200 एमएल की बोतल में पैक नारियल पानी लाएगा
Huzur, Bhopal | Oct 28, 2024 सांची अब नैचुरल नारियल पानी भी बेचेगा। ये सीधे तमिलनाडू के पोलाची से 200 एम एल की बोतल में पैक होकर भोपाल आएगा, इसके बाद आसपास के जिलों में यह पहुंचेगा। इस बोतल की कीमत 50 रुपए रहेगी। पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने सोमवार को भोपाल सहकारी दुग्ध संघbके मुख्य डेयरी प्लांट में इसकी बिक्री का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद यह सांची पार्लर में बिकना शुरू हो गया।