सफीपुर: सफीपुर क्षेत्र में महिला ने किया सुसाइड, किचन में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
सफीपुर के आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बा में रविवार को शाम 6 बजे के करीब एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किचन में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान रश्मि अवस्थी (40) पत्नी विमल अवस्थी के रूप में हुई है, जो नुरुल्लानगर ग्राम पंचायत के मजरा अटिया की रहने वाली थीं और बेगम नगर में रह रही थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार