मोरनी: मोरनी के बीडीपीओऑफिस में आधार कार्ड केन्द्र हुआ चालू, लोगो ने किया सरकार का धन्यवाद
मोरनी के बीडीपीओ ऑफिस में मंगलवार को आधार कार्ड केन्द्र चालू किया गया। अब लोगो को अपने आधार कार्ड की कोई भी दिक्कत ठीक करवाने के लिए रायपुर रानी, पंचकूला नही जाना पड़ेगा। अब आधार कार्ड से जुड़ा सारा काम यहीं पर होगा। जिसके लिए लोगों के द्वारा सरकार का धन्यवाद किया गया।,