बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के डेला पीर पर दबंगों ने युवक को पीट-पीट कर किया घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र डेला पीर पर दबंगों ने युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया। दबंगों ने युवक को जमकर विरानी से पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।