कलान: मिर्जापुर क्षेत्र में बुआ के घर आई किशोरी हुई फरार, पिता की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम में बुआ के घर से अचानक गायब हो गई। किशोरी के पिता ने पड़ोसी ग्राम बीघापुर सिठौली और हरसिंगपुर के पांच लोगों के विरुद्ध बहलाफुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।