सिवनी जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान भू-राजनैतिक परिस्थितियों के कारण गैस आयात में आई रुकावट को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।