इंदौर में चंदन नगर क्षेत्र के सिंहासा गांव के राम मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब पुजारी मंदिर के ताले खोलने पहुंचे, तो ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद रहवासियों को सूचना दी गई और चंदन नगर पुलिस को बुलाया गया। पुजारी नरेंद्र पाठक ने बताया कि चोर मंदिर से भगवान के आभूषण और दान पेटी में रखे लगभग तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए। चो