जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब एक किशोरी ने जंगल में जाकर विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या करने की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली तो पुलिस ने जंगल की खाक छानकर उसकी जान बचा ली। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार कानोड़ थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने जंगल में बकरिया चराते वक्त सोशल मीडिया पर रील बनाते हुए विषाक्त पदार्थ पी लिया।