दमोह जिले के नोहटा पुल के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर डायल-112 टीम के पायलट प्रमोद और आरक्षक कुलदीप मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।