जयनगर: झारखंड के शख्स का दावा: उन्हें 7,500 मोबाइल नंबर मुंह-ज़बानी याद हैं, बताई अपनी ट्रिक
कोडरमा: डिजिटल युग में जहां लोग अपने करीबी रिश्तेदारों का मोबाइल नंबर भी बिना फोनबुक देखे नहीं बता पाते. वहीं कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत कटिया पंचायत निवासी आनंद मोहन गुप्ता के पुत्र सूरज गुप्ता अपनी अद्भुत मेमोरी पावर के कारण पूरे जिले में चर्चा का विषय बने हुए हैं. सूरज को हजारों मोबाइल नंबर जुबानी याद हैं, और यही खासियत उन्हें इलाके में अलग पहचान