आरा: धनगाई थाना के समीप बाइक में साड़ी फंसने से पति-पत्नी हुए जख्मी, पत्नी की हालत बेहद नाजुक
Arrah, Bhojpur | May 14, 2025 धनगाई थाना के समीप पति-पत्नी सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। इस घटना में पत्नी की हालत बेहद ही नाजुक बताई गई है। उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि जगदीशपुर के रहने वाले व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज करा रोहतास से वापस लौट रहे थे तभी धनगाई थाना के समीप पत्नी का साड़ी बाइक में फंस गया। जिसके वजह से दोनों दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो गए।