झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के अथाई मोहल्ले में एक 45 वर्षीय लोडिंग चालक कीरत राजपूत उर्फ आंटी ने अवसाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी पत्नी खेत पर फसल काटने गई थीं। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जब छोटा बेटा भूरा घर पहुँचा, तो उसने पिता को कमरे में फंदे से लटका देख शोर मचाया। सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा।