जगदलपुर: दलपत सागर में पतंजलि परिवार ने दीप जलाकर स्वच्छता का लिया संकल्प, 25 जनवरी को होगा भव्य दीपोत्सव का आयोजन
दलपत सागर में 25 जनवरी को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दीपोत्सव को और अधिक भव्य बनाने के लिए प्रतिदिन 101 दीपक प्रज्ज्वलन का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को पतंजलि परिवार द्वारा दलपत सागर में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस दीपोत्सव में शहरवासियों और गणमान्य नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डेय