रेवाड़ी जिले के कोसली में चोरों ने दो ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित राव भैरव मार्केट में हुई इस वारदात में चोर करीब 16.5 लाख रुपए के गहने, कैश और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।कोसली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अज्ञात चोरों ने एक ही रात में इस वारदात को अंजाम दिया।