जाट बाजार में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने व संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। मंगलवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।