गाजीपुर। जिले में आपातकालीन पुलिस सेवा को और तेज बनाने के लिए यूपी-112 में 16 नई स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियां शामिल की गईं। शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के अलग-अलग थानों के लिए रवाना किया। ये गाड़ियां जिले के विभिन्न थानों में तैनात की जाएंगी, जिससे पुलिस की गश्त और आपातकालीन से निपटेगा।