धार: जिले में पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान 132 वारंटियों को किया गिरफ़्तार, ₹5 हजार का इनामी आरोपी भी पकड़ा गया
Dhar, Dhar | Nov 25, 2024 धार जिले में पुलिस ने प्रदेश स्तरीय नाइट कांबिंग ऑपरेशन के तहत कॉम्बिंग गश्त की। ये ऑपरेशन संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए किया गया। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में अपराधियों की सक्रियता पर नजर रखी और सजायाब आरोपियों को चेक किया।