मुरी स्थित सिंहपुर नर्सिंग होम में चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर एक मरीज की जान बचा ली। मरीज के पेट की आंत में मटन की हड्डी फंस जाने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी। नर्सिंग होम के संचालक सह चिकित्सक डॉ रमनेश प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ जिले के बरलांगा निवासी कलेश्वर महतो को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उनके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे।