झांसी: जिला महिला अस्पताल में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' कार्यक्रम का आयोजन, झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Sep 17, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर झांसी जिला महिला अस्पताल में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झांसी, ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा ने हिस्सा लिया। सांसद ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी के गरीबों और उनके कल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की।