बांधवगढ़: उमरिया वन मंडल में मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने वन मंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उमरिया- सामान्य वन मंडल उमरिया के नोडल प्रबंधक के द्वारा मजदूरों की मजदूरी का भुकतान ना करने का बड़ा मामला सामने आया है। आपको बता दे ग्राम-चंदवार निवासी मजदूरों ने बताया कि सामान्य बन मंडल परिक्षेत्र अंतर्गत,चपड़ा गोदाम, सागरेश्वर धाम एवं अन्य स्थानों पर सीसी रोड का कार्य हम मजदूरों से कराया गया है, लेकिन-आज दिनाँक तक हम गरीब मजदूरों की मजदूरी नहीं मिली है ।