अनूपगढ़: अनूपगढ़ नगर परिषद का जिला कलेक्टर और एडीएम ने किया औचक निरीक्षण,खामियां मिलने पर नोटिस जारी करने के लिए निर्देश
अनूपगढ़ जिले के जिला कलेक्टर अवधेश मीणा और एडीएम ओम सहारण के द्वारा आज नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान काफी खामियां पाई गई। खामियां मिलने पर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।