दलौदा: ग्राम बेहपुर में वाहन चेकिंग के दौरान स्प्लेंडर गाड़ी से 56 ग्राम एमडी पाउडर के साथ दो तस्कर पकड़े गए
मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेहपुर से वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर गाड़ी से अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर 56 ग्राम के साथ राजस्थान के दो तस्करों को पकड़ा,अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर की कीमत 5 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है पुलिस द्वारा यह कार्रवाई वाहन चेकिंग के दौरान भावगढ पुलिस द्वारा की गई थी,