ललितपुर निवासी किसान ने शनिवार दोपहर करीबन 1:30 बजे पाली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम पाली निशांत तिवारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम पटउवा स्थित उसकी जमीन पर एक नामजद व्यक्ति अवैध तरीके से कब्जा किए हुए हैं। उसने उक्त मामले में एसडीएम से उचित कार्यवाही सुनिश्चित कर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की।