बरौली: देवापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, तीन लोग जख्मी, अयोध्या से सीतामढ़ी जा रहे थे
बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के समीप हाइवे के किनारे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अयोध्या से सीतामढ़ी जा रहे तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।