लौरिया ग्रामीण बैंक से निकासी के बाद महिला से 49 हजार की ठगी, झांसा देकर दो युवक हुए पैसे लेकर हुए फरार। नगर पंचायत लौरिया स्थित ग्रामीण बैंक में एक महिला से 49 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता कटैया पंचायत के फुलवरिया गांव वार्ड संख्या 9 निवासी लाल बिहारी शर्मा की पत्नी रीता देवी बताई जा रही हैं।