बिलग्राम: बिलग्राम पुलिस ने लापता मूक बालिका को परिजनों से मिलाया, बालिका तहसील गेट पर मिली थी
Bilgram, Hardoi | Jan 16, 2025 बिलग्राम पुलिस ने 15 जनवरी की शाम को लापता हुई एक मूक बालिका जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष है को गुरुवार सुबह लगभग 7:30 बजे परिजनों से मिला दिया है।दरअसल बिलग्राम पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक बालिका तहसील गेट पर मौजूद है जो बोल नही पा रही है।सूचना पर पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों से मिला दिया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।