आरा: नरगदा गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार हुआ घायल, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | May 27, 2024 कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के नरगदा गांव के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक पर बैठे स्थानीय थाना क्षेत्र के पद्मीनिया गांव निवासी स्वर्गीय राम पूजन यादव के पुत्र डिप्टी यादव घायल हो गये। घायल डिप्टी यादव को परिजनों द्वारा आनन फानन में आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती जहाँ डॉ द्वारा इलाज किया जा रहा है।