करौली: भंवर विलास पैलेस में आयोजित भाजपा की बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाजपाइयों ने किया पुतला दहन
करौली भंवर विलास मैरिज गार्डन में भाजपा की बैठक आयोजित की गई।शनिवार शाम 4:00 बजे आयोजित बैठक का भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम के उद्घोष के साथ शुभारंभ किया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने की।बैठक के बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।