भिंड नगर: यूजीसी के काले कानून के विरोध में भारत बंद, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की
भिंड। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा उर्फ सोनू ने आज शनिवार शाम करीब 4 बजे लश्कर रोड से बयान जारी करते हुए कहा कि कल तमाम सामाजिक व छात्र संगठनों द्वारा यूजीसी के काले कानून के विरोध में भारत बंद रखा जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सहयोग प्रदान करें।