नजफगढ़ पुलिस ने दिन दहाड़े स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार मोबाईल और तीन मोटर साइकिल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकेश और निखिल के रूप में हुई है। यह दिल्ली पुलिस के घोषित बेड कैरेक्टर है और इन पर लूट, चोरी और स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं।