इटावा: ITI चौराहे के पास नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर कार में लगी आग, कार सवार लोगों ने कार से उतरकर बचाई जान
Etawah, Etawah | Mar 11, 2024 रानीपुरा गांव के रहने वाले, सुशील कुमार पुत्र राम प्रकाश कार से परिवारीजनों के साथ, सोमवार दोपहर सैफई से अपने घर लौट रहे थे। तभी फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के ITI नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर, उनकी कार में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। वहीं कार में बैठे लोगों ने कार से उतरकर अपनी जान बचाई,वहीं सूचना पर पहुँचे, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पाया काबू।