झारखंड विधानसभा में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने बीजेपी को षड्यंत्रकारी बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करती है, जनमत पर विश्वास नहीं करती है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हमारे सभी विधायक एकजुट हैं कल हुई बैठक में सभी मौजूद थे।