देेेवरिया: देवरिया के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस पर पुलिस की जनसुनवाई, 228 में से 40 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण
Deoria, Deoria | Jun 14, 2025 जनपद देवरिया के सभी थानों पर शनिवार सुबह 10 बजे “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में थानों पर डेस्क सिस्टम के तहत जनसुनवाई की गई, जिसमें हल्का प्रभारी और बीट अधिकारी मौजूद रहे।राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने मिलकर जनता की समस्याएं सुनीं और मौके पर पहुंचकर कई मामलों का तत्काल समाधान भी कराया।