मुजफ्फरनगर में भीम आर्मी प्रमुख व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय रोक लिया। भोपा पुल के पास उनका काफिला घेर लिया गया, जिससे वे भड़क गए। चंद्रशेखर ने खुद को “राजनीतिक अछूत” बताते हुए कहा कि अगर मिलने नहीं दिया जाएगा तो पुलिस उन्हें गोली मार दे। वे सोनू कश्यप हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे।