मुरैना नगर: रामपुर बिजली घर में अधिक बिल पर बवाल, महिला ने मीटर रीडर को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
मुरैना के रामपुर बिजली घर में शुक्रवार शाम बिजली बिल को लेकर हंगामा हो गया।बिल ज्यादा आने से नाराज महिला पति के साथ दफ्तर पहुंची और मीटर रीडर से बहस करने लगी।देखते ही देखते विवाद बढ़ा और महिला ने चप्पल से पिटाई कर दी।कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया,जबकि घटना का वीडियो आज सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।