दहेज की मांग को लेकर एक महिला को तंग परेशान करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शुक्रवार को बताया की रीत कौर निवासी वार्ड नंबर 6 कालीबंगा ने आरोप लगाया कि चार नामजद आरोपियों ने एक राय होकर दहेज की मांग को लेकर परिवादिया को तंग परेशान किया। पुलिस ने दहेज की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।